फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 कोरोना पॉजिटिव मिले्----

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद मेें 25 और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 366 लोग मिल चुुके हैं कोरोना संक्रमित
सात पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई
अबतक सात संक्रमितों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में 25 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 366 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 25 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। कस्बा बखिरा का रहने वाला 58 वर्षीय शख्स, 26 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय शख्स, 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली हैं। सभी संक्रमित के संपर्क में आए हैं। बखिरा क्षेत्र के सुजौली निवासी 40 वर्षीय पिता और 12 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मुंबई से लौटे थे। बखिरा क्षेत्र के महला गांव की मुंबई से लौटी 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। बखिरा क्षेत्र के ही हारापट्टी का 46 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स गाजियाबाद से लौटे थे। दुधारा क्षेत्र के फिदवा निवासी पति-पत्नी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मुंबई से लौटे थे। उसी गांव के 40 वर्षीय शख्स भी पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें