संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। कई स्थानों पर दबिश देकर 24 वारंटी को गिरफ्तार कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी प्रदीप चौरसिया निवासी सेमरा चौराहा व राजू निवासी जिगिना को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी अब्दुल वफा निवासी अगया, मोहम्मद हुसैन उर्फ पप्पू निवासी सोनौरा, समसुलजुहा निवासी बुढ़ाननगर, थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी रामविजय निवासी ग्राम छपरा मगर्वी, रामहित निवासी मुंडेरा शुक्ल, भवनाथ निवासी खेवसिया, आकाश निवासी बभनौली, थाना महुली पुलिस ने वारंटी सनी सिंह निवासी टुंगपार, दयाशंकर निवासी गोरयाघाट, बबुले, अमरनाथ व रामसागर निवासी हरदी को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी धर्मेन्द्र निवासी मरवटिया, जवाहिर निवासी गगनई बाबू, थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी मोहम्मद मुनाफ निवासी दुर्गजोत, दिनेश निवासी महुआ, मुकेश गुप्ता निवासी करैली, थाना बेलहरकला पुलिस ने वारंटी मनराजी निवासी बेलवा ठकुराई, शिवप्रसाद निवासी जंगलबेलहर, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने वारंटी भगवानदास निवासी दुबौली, कोमल व मुन्द्रिका निवासी केचुआखोर को गिरफ्तार किया।