फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती के लिए केंद्र बनाने की 24 विद्यालयों ने दी सहमति

Thu, 01 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 और 18 फरवरी को होनी है परीक्षा
विज्ञापन

- डीआईओएस ने विद्यालयों से मांगी थी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी हो होनी है। जिसकी तैयारी शुरु हो गई है। परीक्षा के लिए जिले में केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए डीआईओएस ने विद्यालयों से सहमति मांगी थी। जिस पर कुल 24 विद्यालयों ने केंद्र बनाए जाने की सहमति दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। इसके लिए जिले में परीक्षा केंद्र बनाया जाना है। विद्यालयों से सहमति मांगी गई थी। जिसके बाद कुल 24 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सहमति दी है। बताया कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस है कि नहीं है। उसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें