फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर तहसील दिवस पर पहुंचे

विज्ञापन
ेंहदावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर परियादियों की समस्या सुनते कमिश्नर और डीआईजी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 219 में से 24 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन

- मेंहदावल में कमिश्नर बोले, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तीनों तहसीलों पर कुल 219 मामलें आए जिसमें से 24 का निस्तारण किया गया। मेंहदावल तहसील पर कमिश्नर और डीआईजी ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार डीएम रवीश गुप्त और एसपी ब्रजेश सिंह तहसील पर संपूूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई कर रहे थे। उसी दौरान कमिश्नर अनिल सागर और डीआईजी आशुतोष कुमार पहुंच गए। कमिश्नर ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने में अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। शासन के निर्देशों व आदेशों का पालन जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। तहसील दिवस पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए उनके समस्या का निस्तारण किया जाना हमारी कार्यपद्धति होनी चाहिए। इस दौरान कुल 75 मामले आए जिसमें मौके पर मात्र 10 मामले का निस्तारण हो पाया। इस दौरान एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, सीओ गयादत्त मिश्रा, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, एसओ रविंद्र कुमार गौतम, ईओ प्रदीप कुमार, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव, केएम यादव समेत अन्य मौजूद रहें। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ डॉ. बब्बन उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 68 मामले आए और उसमें से 10 मामलों का निस्तारण हो पाया। पौली ब्लॉक के उदहा, खैरा, बछईपुर, किशुुनपुर गांव के प्रधानों ने प्रार्थना पत्र देकर अस्थाई गोशाला के संचालन में धन की कमी आने की बात कहते हुए मजदूरों के मजदूरी के भुगतान की मांग की। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय आदि मौजूद रहे। खलीलाबाद तहसील पर एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 76 मामलें आए जिसमें से चार का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ रमेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें