फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिसीमन में घट जाएगी 24 ग्राम पंचायतें

Sat, 28 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंसर नगर पंचायत में 14 और धर्मसिंहवा में शामिल हुए है 10 गांव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई है। वर्ष 2026 के मई माह में पंचायत चुनाव होने की संभावना है, जिसको देखते हुए ग्राम पंचायतों का परिसीमन शुरू हो जाएगा। जिले में नए परिसीमन में 24 ग्राम पंचायतें घट जाएंगी। नगर क्षेत्र में शामिल 24 गांव का आंशिक रूप से परिसीमन किया जाएगा। इन गांव का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव 2026 में होना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना है। इसमें कई जगहों पर नगर पंचायत बन गई है, जिससे कहीं पर 10 गांव तो कहीं पर 20 गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हुए हैं। इन गांव के वोटर अब नगरीय क्षेत्र के वोटर हो चुके हैं। यहां पर प्रधान का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर परिसीमन किया जाना है। इसके लिए इनका दायरा बढ़ाया जाना है। ऐसे में नए गांव शामिल करने की तैयारी की जा रही है। जिले में नगर पंचायत हैंसर बाजार में 14 गांवों को शामिल किया गया है, जिनका परिसीमन होना है। इसी तरह से नगर पंचायत धर्मसिंहवा में भी 10 गांव शामिल हुए हैं। यह शहरी क्षेत्र हो चुके है। अब जो गांव समाप्त हाे चुके हैं, उसके बगल के गांव को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में शामिल कर दायरा बढ़ाया जाना है। इसलिए एक हजार की आबादी वाले गांव को पंचायत क्षेत्र घोषित किया जाएगा। अगर कोई गांव पंचायत का मानक पूरा नहीं करता है तो उसे पास के गांव में शामिल करने की तैयारी है। हालांकि अभी तक शासन से इसके लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
ग्राम पंचायतों का परिसीमन होना है। इसके लिए अभी गाइडलाइन नहीं आई है। जिले में 24 गांव का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इन गांव के कुछ भाग जो शहरी क्षेत्र में नहीं है, उन्हें परिसीमन कर बगल के गांव में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
- मनोज कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें