फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 64 लाख से संवरेंगे 229 स्कूल

Mon, 12 Feb 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
school
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ना होगा। इसके लिए शासन ने 1,64,84,206 रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से विद्यालयों में बेहतर डेस्क-बेंच लगाए जाएंगे, विद्युतीकरण होगा और हैंडपंप भी लगेंगे। प्रथम चरण में 229 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए शासन ने धन जारी किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा को सुधारने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है। इन विद्यालयों में बच्चे नीचे बैठ कर पठन पाठन करते हैं। चूंकि सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जूता और मोजा का वितरण किया है। बच्चों को जूता पहन कर नीचे बैठने में समस्या हो रही है। जिसे लेकर सरकार भी गंभीर है। शासन ने बच्चों को डेस्क बेंच के मद में 93 लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत किया है। प्रति डेस्क बेंच की खरीदारी 4460 रुपये में की जाएगी। पहले चरण में 60 उच्च प्राथमिक विद्यालय इससे आच्छादित किए जाएंगे। जिसमें ऊपर से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
इसी तरह से 142 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण के मद में 51,40,706 रुपये जारी हुए है। जिसमे विद्युत कनेक्शन और वायरिंग आदि शामिल है। यही नहीं 27 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हैंडपंप लगाने के लिए 19,58,500 रुपये जारी हुए है। समस्त सामानों की आपूर्ति ई टेंडरिंग प्रकिया से संपादित होना है। बीएसए माया सिंह ने बताया कि शासन से 1,64,84,206 मिला है। जल्द ही ई-टेडरिंग व्यवस्था के माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें