राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करते जेडी।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल के आरोप में पकड़े गए। उन्हें रस्टिकेट कर दिया गया। जेडी बस्ती मंडल मनोज द्विवेदी और डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कुछ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित केेंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कल्पा देवी रामनारायण इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि बाबा राम सुहावन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौली में इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़ा। उसे रस्टिकेट कर दिया गया। इसी तरह से रामशंकर सच्चिदानंद पाल इंटर कॉलेज सिकरी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा और उसे रस्टिकेट कर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को फोन कर कक्ष निरीक्षकों की कमी के संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। जहां भी कक्ष निरीक्षकों की कमी है, वहां आवश्यकता के अनुरूप उनकी तैनाती की जा रही है।