फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में लगी अधिकारियो की डयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुुनाव में मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मतदान के दौरान पीठासीन और मतदान अधिकारी की डयूूटी आदि का चार्ट तैयार कर दिया गया है। नगर पालिका खलीलाबाद समेत तीनों नगर पंचायतों में 96 मतदेय स्थल बनाए गए है जहा पर 96 पीठासीन अधिकारी और 288 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि नगर निकाय का चुनाव 26 नवंबर को होना है। जिसमे नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में 44 मतदेय स्थल बनाए गए है। जहा पर 44 पीठासीन अधिकारी और 132 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी मतदान के दिन लगाई गई है। वही नगर पंचायत मगहर में 13 मतदेय स्थल बने है जहा पर 13 पीठासीन अधिकारी और 39 मतदान अधिकारी अपनी ड्यूटी निभाएंगे। इसी तरह से नगर पंचायत हरिहरपुर में 10 मतदेय स्थल बने है। 10 पीठासीन अधिकारी और 30 मतदान अधिकारी की ड्यूटी लगी है जबकि नगर पंचायत मेंहदावल में 29 मतदेय स्थल बनाए गए हैं वहां पर 29 पीठासीन और 87 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। उन्होंने बताया कि चुनाव में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रशिक्षण सात नवंबर को एचआरपीजी कॉलेज में होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चुनाव में लगे अधिकारियों की इसकी सूचना दे दी गई है। बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। इसके लिए चुुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें