फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीसीएस-प्री परीक्षा की 22 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमे सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को सचेत रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने समस्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि 22 दिसंबर को जनपद में दो पालियों में पीसीएस की परीक्षा होगी। उक्त परीक्षा का समय सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दोपहर ढ़ाई बजे से साढ़े चार बजे तक निर्धारित की गई है। जिसके लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में लगभग 4628 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएम कहाकि परीक्षा नकल विहीन तथा शांतिमय वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें