फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेट बंद होने से तीन घंटे जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन

फोटो
त्रिपाठी मार्केट स्थित रेल समपार फाटक पर फेल हो गया था सत्याग्रह एक्सप्रेस का इंजन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन का इंजन मंगलवार को खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट स्थित समपार फाटक पर फेल हो गया। इसके कारण करीब तीन घंटे तक समपार फाटक बंद रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के रवाना होने के बाद जब समपार फाटक खुला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस सुबह करीब नौ बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन त्रिपाठी मार्केट स्थित समपार फाटक पर ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ऐसे में समपार फाटक बंद रहा। इसके कारण धनघटा मार्ग से होकर आने वाले वाहन विधियानी रोड पर फंस गए तो त्रिपाठी मार्केंट से लेकर बैंक चौराहा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग गेट खुलने का इंतजार करते रहे, पर करीब तीन घंटे तक वाहन फंसे रहे और जाम की स्थिति बनी रही। बाद में यातायात पुलिस ने बैंक चौराहा से वाहनों को शुगर मिल होकर तितौवा रेलवे क्रासिंग होकर वाहनों को भेजना शुरू किया। बावजूद इसके त्रिपाठी मार्केट रोड पर जाम बना रहा। जाम में फंसे दिनेश कुमार ने कहा कि जरूरी काम से धनघटा जाना, लेकिन करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। राजेश कुमार ने कहा कि अक्सर त्रिपाठी मार्केट स्थित समपार फाटक पर जाम की स्थिति पैदा होती रहती है। लोगों ने बताया कि जब दूसरा इंजन आया और ट्रेन रवाना हुई तब जाकर राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें