फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भीक होकर मतदान करें मतदाता
विज्ञापन

-छितही व देवकली गांव में पहुंचे एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महुली थाना क्षेत्र के अति संवेदनशीन मतदान केंद्र के रूप में चयनित छितही व देवकली खुर्द गांव में मंगलवार को एसडीएम प्रमोद कुमार व तहसीलदार वंदना पांडेय ने ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय, इंस्पेक्टर शैलेंद्र राय के साथ छितही व देवकली खुर्द में पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान चिहिंत मतदान केंद्र पर शांति पूर्ण मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। कहा कि ग्रामीण बिना किसी भय के मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद कानूनी कार्रवाई होगी। एसडीएम ने कहा कि आप लोगों का भी दायित्व बनता है कि मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र पर किसी से भी झगड़ा करके माहौल खराब करता है तो उसे किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील भी किया कि गांव मे भाई चारा बनाए रखे तथा किसी प्रकार का विवाद होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया किया कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस प्रशासन को देंगे। एसओ शैलेंद्र राय ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नही है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो रहा है। अफवाह से बचे। इस मौके पर प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, दुर्गेश तिवारी, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद शहीम, सलीम बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें