फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गलती से दूसरे खाते में पहुंचे 21 हजार, पुलिस ने छह घंटे में कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान मानवीय त्रुटि से दूसरे व्यक्ति के खाते में पहुंचे 21 हजार रुपये साइबर हेल्प डेस्क, कोतवाली खलीलाबाद की त्वरित कार्रवाई से मात्र छह घंटे के भीतर पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन

क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, छपिया (थाना बखिरा) निवासी सच्चिदानंद पाठक, जो वर्तमान में रसूलाबाद मगहर में रह रहे हैं, ने 25 जून की सुबह करीब नौ बजे अपने परिवार के सदस्य के बैंक खाते में ऑनलाइन धनराशि भेजने का प्रयास किया। इस दौरान गलती से 21 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गए।
पीड़ित ने संबंधित व्यक्ति से धनराशि लौटाने का अनुरोध किया, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद मात्र छह घंटे के भीतर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या परिचित बनकर पैसे मांगे तो उसकी पहचान की पुष्टि किए बिना धनराशि न भेजें। किसी भी संदिग्ध साइबर लेनदेन की तत्काल शिकायत हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें