धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक पर शुक्रवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में 26 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें से 21 लोगों को उपकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इस दौरान सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
शिविर में 2 लोगों ने आधार प्रमाणीकरण और तीन ने दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र की देख-रेख में शिविर का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने कहा कि आज के समय में दिव्यांग किसी से कमजोर नहीं हैं। ्रदिव्यांग को समाज के मुख्य धारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार संकल्पित है। इस मौके पर सांवत कुमार, एकता त्रिपाठी, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।