फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में जलनिकासी और पेंशन की समस्याएं बताईं

Fri, 30 May 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र पौली के दो ग्राम पंचायत परसा और मकदुमपुर में चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

11 बजे परसा में लगी चौपाल में ग्रामीण पुष्पा, धीरेंद्र कुमार, अच्छेलाल, उमेश ने जल निकासी की समस्या रखी। जिसका संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत ने जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले भी उठाए।
वहीं एक बजे से मकदुमपुर में लगी चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। इसी बीच रमेश और चौरा देवी ने बताया कि साहब बहुत दिन से पेंशन नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रमाकांत, राजेश यादव, सदरे आलम, भारत सिंह यादव, सूर्य प्रताप यादव, सोनिया, सुमन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें