लौहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के उचहरा कला गांव में मस्जिद के पास रविवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को 2.1 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी स्कूटी की डिक्की में गांजा रखकर आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। एसओ दुधारा अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम उचहरा कला मस्जिद के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उचहरा कला निवासी शराफत अली को रोककर उसकी स्कूटी की तलाशी ली। स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्कूटी से आसपास के क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करता है। वह गांजा लेकर उसे बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी प्राथमिकी कर ली है।