फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन सप्लाई का फाॅल्ट ठीक करते समय लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। हाईटेंशन बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करते समय रविवार रात बंजरिया गांव में लाइनमैन जमाल अहमद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने के बाद पोल से नीचे गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र से संतकबीरनगर के राजेडिहा होते हुए धर्मसिंहवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है। पिछले दिनों आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार रात करीब नौ बजे बंजरिया गांव में लाइन की मरम्मत के दौरान हादसा हुआ। बखिरा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी लाइनमैन जमाल अहमद शटडाउन लेकर बंजरिया गांव में हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे थे।
इसी दौरान एक अन्य स्थान पर दूसरा लाइनमैन विद्युत लाइन दुरुस्त करने में लगा था। बताया जा रहा है कि दूसरे स्थान पर काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसी दौरान जमाल अहमद जिस लाइन पर काम कर रहे थे, उसमें अचानक करंट दौड़ गया।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से जमाल अहमद गंभीर रूप से झुलस गए और पोल से नीचे गिर पड़े। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल लाइनमैन को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद विद्युत निगम की शटडाउन व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
अधिशासी अभियंता बांसी मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घायल लाइनमैन के इलाज के लिए निगम की ओर से हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें