फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बसपा की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएं’
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकतॉओं ने किया स्वागत
महराजगंज जाते वक्त टेमा रहमत चौराहे पर कुछ देर रुके थे
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा का बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक के टेमा रहमत चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बसपा जिला संयोजक अब्दुल अजीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं मेें जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महराजगंज जिले में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत बेहतर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं। बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं। भाजपा राज में महंगाई चरम है। कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। बहू-बेटियों की सुरक्षा के लिए लोग चिंतित हैं। भाजपा धर्म की राजनीति करती है। जनता को गुमराह कर दोबारा केंद्र की सत्ता में आना चाहती है, लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कल्पनाथ, जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार, राम उजागिर, जनार्दन चौधरी, बाबूराम, अनवर शाह, असदुल्लाह, नौशाद, अंसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें