फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में नहीं क्षय रोग की दवा, मरीज परेशान

विज्ञापन
टीबी
विज्ञापन

विज्ञापन

बाघनगर (संतकबीरनगर)। सेमरियवां ब्लॉक मुख्यालय स्थित सीएचसी में क्षय रोग की दवा का स्टॉक खत्म हो चुका है। मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। परेशान मरीज दवा के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। कोहरियावां गांव के एक युवक ने अपनी बीमार पत्नी की दवा खत्म होने व दवा नहीं मिलने से रोग बढ़ने का जिक्र करते हुए वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजा है।
कोहरियावां गांव निवासी सेराज अहमद ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी जहरुन्निशा को करीब चार माह पहले क्षय रोग के चलते जिला अस्पताल बस्ती में एक सप्ताह भर्ती रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने यह कहकर घर वापस भेज दिया कि अब दवा नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही मिल जाएगी। सेमरियावां में तीन महीने से आधी अधूरी दवा मिलती रही। परंतु महीने भर से दवा का स्टॉक खत्म है। डॉक्टर कह रहे हैं कि एक सप्ताह बाद दवा आएगी। शुक्रवार को फिर दवा लेने सीएचसी पहुंचे लेकिन दवा नहीं मिली। पत्नी की दवा चार दिन से खत्म है। सेराज अहमद के मुताबिक पत्नी के इलाज पर हर दिन 500 से 800 रुपये तक का खर्च आ रहा है। दवा नहीं मिलने से दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल का कहना है कि अस्पताल में क्षयरोग की दवा कुछ दवा एक सप्ताह से नही है। जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दवा के लिए डिमांड भी भेजा गया है। दवा मिलते ही मरीजों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें