फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद निकली धूप तो मिली राहत

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों पर ऊनी कपडों़ के साथ कुछ इस तरह से निकले ।
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोहरे और गलन से परेशान लोगों को 36 घंटे बाद दिन में धूप निकलने से राहत मिली। दो दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरा और ठंड से लोग परेशान थे। कोहरे का असर वाहनों की स्पीड पर भी रहा। वाहनों के चालक कोहरे की वजह से लाइट जलाकर चल रहे है। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर डीएम ने गरीब लोगों में कंबल का वितरण भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक आसमान में कोहरा छाने लगा है, जो गुरूवार को पूरे दिन रहा। जिससे लोगों को आने- जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह- शाम सड़कों पर लोग कम संख्या में दिख रहे हैं। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस किया। लोग घरों की छतों और बाहर निकल कर धूप का आनंद लेते रहे। इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक रही। धूप में लोग खरीदारी करते देखे गए। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। वहंा भी चहल पहल रही। शाम को फिर कोहरा छाने लगा, जिसके बाद लोग घरों में दुबक गए। दिन में कलेक्ट्रेट पर डीएम मार्कंडेय शाही, विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे और विधायक राकेश सिंह बघेल ने गरीब लोगों में कंबल का वितरण किया। डीएम ने कहा कि तीनों तहसीलों में एक-एक हजार कंबल का वितरण होना है। जिसकी शुरूआत हो चुकी है। समस्त एसडीएम को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द गरीब तबके व पात्र लोगों में कंबल का वितरण कर दे। इसके साथ ही समस्त तहसीलदारों को मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर एडीएम एसएन शुक्ल, बद्री श्रीवास्तव, महेंद्र पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें