फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

विज्ञापन
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवाइचपार गांव में मृतक जितेंद्र के रोते बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों की मौत, तीसरा घायल
विज्ञापन

घायल युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
तिघरा/बखिरा। बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं, एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पीड़ित परिजन और रिश्तेदार गमगीन दिखे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि पहला हादसा कोपिया स्थित शिवमंदिर के पास हुआ। धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाईचपार निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति पुत्र पूर्णमासी और 32 वर्षीय रमेश यादव बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि रमेश यादव घायल हो गए। घायल रमेश को लोग जिला अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा बड़गों स्थित शेखर ढाबा के पास हुआ। मेंहदावल कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय नागेंद्र नाथ शुक्ल पुत्र परमात्मा पैदल ही जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नागेंद्र नाथ शुक्ल घायल हो गए। लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें