फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ की जमीन से पेड़ काटने पर हंगामा

विज्ञापन
मठ की जमीन से पेड़ काटने के विवाद के बाद लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मठ की जमीन से पेड़ काटने पर हंगामा
विज्ञापन

दो पक्षों में हाथापाई, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के भीटी माफी में मठ की जमीन से पेड़ काटने की बात पर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस बात से ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
जानकारी के अनुसार भीटी माफी मठ पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष छह से अधिक बार आमने-सामने हो चुके हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस की भी इस मामले पर नजर रहती है।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को एक पक्ष मठ की जमीन से पेड़ को कटवा रहा था। जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। सूचना पर एसआई उदय भान मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो लोगो को हिरासत में लेकर थाने चले गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भड़क गए और हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद लोग माने। इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नही दीं गई है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भीटी माफी गांव से सूचना मिली है कि मठ की देखरेख करने वावा व्यक्ति पेड़ कटवा रहा है। इससे विवाद हो सकता है। पुलिस को भेजकर पेड़ काटने से रोक दिया गया है। मठ की देखरेख करने वाले दो लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से थाने लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें