फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी में मिला 2.44 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की डिकी में मिला 2.44 लाख रुपये
विज्ञापन

- ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की बाइक से मिली धनराशि
- बरामद रकम की नहीं दे पाए जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने रविवार देर शाम डड़िया चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक की डिकी से 2,44,460 रुपये बरामद किया। बाद में उड़नदस्ता भी पहुंच गया। उड़न दस्ता प्रभारी ने बरामद रकम को जब्त कर लिया गया है। इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम डड़िया चौराहे पर संदिग्धों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक की डिकी की जांच की गई। डिकी में रखा 2, 44,460 रुपये बरामद हुआ। बाइक मेंहदावल क्षेत्र के बिसौवा के टोला भठवा निवासी रामअवध निषाद का है उन्हीं के साथ अजय मिश्रा थे। पूछताछ में राम अवध निषाद ने बताया कि वे डड़िया चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। काम करने के बाद वह रकम लेकर घर जा रहे थे। रकम के बारे में अभिलेख मांगा गया तो नहीं प्रस्तुत कर सका। उड़नदस्ता प्रभारी प्रभारी एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि सहज जन सेवा केंद्र संचालक राम अवध बरामद रकम का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। बरामद रकम को जब्त करते हुए इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें