फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली में ट्रांसफार्मर के पोल को बना दिया ‘पॉवर हाउस’

Sat, 02 Feb 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
महुली बाजार के दक्षिण चौराहे पर एक पोल पर लगा तीन ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिहरपुर। बिजली निगम के कारनामे भी कम नहीं हैं। इसकी बानगी देखनी है तो महुली बाजार के दक्षिण चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर के पोल पर नजर डालिए। जहां एक ही पोल पर तीन ट्रांसफार्मर लटका दिया गया है। पोल पर ओवरलोड की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सुरक्षा और मानकों की अनदेखी कर महुली के दक्षिण चौराहे पर स्थित एक ही पोल पर बिजली निगम के जिम्मेदारों ने तीन-तीन ट्रांसफार्मर लटका दिया है। जिसकी वजह से दोनों पोल एक ही दिशा में झुक गए हैं। ऐसे में यदि सप्लाई के चालू रहते ओवरलोड के कारण पोल गिर गया तो किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया सकता। तीनों ट्रांसफार्मर से सप्लाई देने की वजह से पोल पर नंगे तारों का जाल बन गया है। महुली गांव निवासी राहुल, ओम प्रकाश, सदानंद, मनोज और सुरेश चंद्र आदि ने बताया कि समस्या से निगम को अवगत करा दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने तीनों ट्रांसफार्मर के लिए अलग-अलग पोल लगाने मांग की है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर के जेई मिथिलेश का कहना है कि उक्त मामला संज्ञान में है। अगर एक ही पोल पर तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं तो गलत है। शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से बात कर 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें