डीएम ने सभी को अलग-अलग बांटी जिम्मेदारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कबीरचौरा के समाधि परिसर में बृहस्पतिवार को मगहर महोत्सव समिति, नगर पंचायत प्रशासन व सुरक्षा अधिकारियों के साथ डीएम भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें महोत्सव की तैयारियों, नामचीन कलाकारों के नामों पर चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि सभी कार्यक्रम बेहतर होंगे, सुरक्षा व्यवस्था ठीक रहेगी। नामी कलाकारों को बुलाने का प्रयास अंतिम चरण में है। कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, वे बखूबी कार्य को अंजाम दें। चेयरमैन संगीता वर्मा ने कहा कि यह महोत्सव एतिहासिक होगा। इस मौके पर सीडीओ हाकिम सिंह, एडीएम रणविजय सिंह, सीएमओ डॉ हरिगोविंद सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, एसडीएम सदर एसपी सिंह, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, वेदप्रकाश चौबे, नासिर खान, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, अरविंद दास, सय्यद शमीम अहमद, अवधेश सिंह, सिद्धनरायन गुप्ता, भोलू पासवान, रविप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।