फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्था टेका

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक’
विज्ञापन

फोटो
गुजरातके एडीजी पुलिस ने समाधि व मजार पर टेका मत्था
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। संत कबीर की स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर स्थित समाधि व मजार पर बुधवार को गुजरात के एडीजी पुलिस विनोद कुमार मल्ल ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कबीरचौरा मठ के महंत विचारदास ने कबीर साहेब के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कबीर की समाधि का दर्शन कर आईपीएस विनोद कुमार मल्ल ने कहा कि कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है। कबीर जीवन भर कुरीतियों से लड़ते रहे। उन्होंने सभी धर्मों के आडंबरों का निडर होकर विरोध किया। मानव की सेवा ही धर्म बताया है। आज कबीर की वाणी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। जिस तरह से पूरे विश्व में अशांति फैली हुई है ऐसे में इनकी वाणी को अपनाकर शांति लाई जा सकती है। इस मौके पर संत डॉ. हरिशरण शास्त्री, संत केशव दास ,संत अरविंद दास शास्त्री, विजय तिवारी, सर्वेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, गुरुदत्त सिंह, राजीव कुमार सिंह, विनोद दास, राम सरन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें