फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सत्याग्रहियों ने नदी में उतर कर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। असनहरा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर जल सत्याग्रह मोर्चा का आंदोलन 49 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान जल सत्याग्रहियों ने नदी में उतर कर प्रदर्शन किया। इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने सीएचसी सेमरियावां के चिकित्सकों की टीम पहुंची।
विज्ञापन

जल समाधि संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं सुभासपा अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर के नेतृत्व में जल सत्याग्रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमिरियावां के चिकित्सक डॉ. हिमांशु, डॉ. रमेशचंद्र यादव, अब्दुल गनी, फार्मासिस्ट चंद्रभान आंदोलन स्थल पर पहुंचे और भूूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। इसके बाद सरोजा राजभर, धनुषधारी राजभर, सतीश कुमार राजभर, यशवंत उर्फ सिंटू चौधरी, रामसुमिरन राजभर, रामदीन, रामकेश ,सुखराम, करमावती, कलावती ने कठिनइया नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया।
रालोद ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
संतकबीरनगर। असनहरा घाट पर चले रहे जल सत्याग्रह के समर्थन में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
रालोद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि विकास का ढ़िढ़ोंरा पीटने वाली प्रदेश सरकार सत्याग्रह कर रहे लोगों की सुधि नहीं ले रही है। पुतला दहन के दौरान ,बृजेश सिंह सैंथवार,अजय सिंह सैथवार, रामानंद गोंड, राधेश्याम चौधरी, वीरेंद्र चौहान, गोविंद सिंह सैथवार, दयाराम सिंह चौहान, बाबूलाल कन्नौजिया आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

पुल निर्माण सामग्री गिराने का दिया आश्वासन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय सवर्ण एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेेंद्र मणि त्रिपाठी दोपहर बाद जल सत्याग्रहियों को मनाने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुल निर्माण के लिए सामग्री गिरवा देंगे। जल समाधि का कार्यक्रम स्थगित कर दीजिए। इस पर आंदोलनकारियों ने सहमति जताई। संयोजक शैलेष राजभर ने जल समाधि स्थगित करने की घोषणा की और पुल निर्माण सामग्री निर्माण स्थल पर गिरने और पुल निर्माण शुरू होने तक जल सत्याग्रह जारी रखने की घोषणा किया। इस दौरान राघवेंद्र मिश्र, महेश धर द्विवेदी, कृष्ण कुमार राय, धर्मेंद्र राय, श्याम मोहन मिश्र, रामदीन, सुखराम, शोभा देवी, केवला देवी, सुदामा देवी, राममिलन, रामसूरत, कोमल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें