फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामुपर-मकदूमपुर बांध पर मंडराया खतरा

Mon, 17 Sep 2018 11:51 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। घाघरा नदी की कटान से रामपुर-मकदूमपुर बांध पर खतरा मंडराने लगा है। माझा खड़कपुर के पास कटान करती हुई नदी बांध के करीब पहुंच गई है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक कोई उपाय न किए जाने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि नदी जिस तरह कटान कर रही है यही गति रही तो दो दिन के भीतर बांध को काटना शुरू कर देगी। घाघरा नदी संतकबीरनगर जिले के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक कटान कर रही है। माझा खड़कपुर के पास किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल को काटते हुए अब नदी बांध से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रह गई है। गांव वालों का कहना है कि शनिवार को नदी 500 मीटर की दूरी पर कटान कर रही थी। दो दिनों के अंदर करीब 300 मीटर जमीन को कटाते हुए बांध के करीब पहुंच गई। नदी की कटान के कारण लोग अपनी फसलों को काटकर पशुओं को खिला रहे हैं। इस संबध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन आरएन सिंह यादव ने कहा कि नदी तीन धारा में विभाजित हो चुकी है। जो धारा कटान कर रही है वह कमजोर होती जा रही है। जरूरत हुई तो कटान रोकने का उपाय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें