फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोगों को मिली राहत

Fri, 20 Jul 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देर शाम हो रही बारिश में भीग कर आंनद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले 18 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शुक्रवार की शाम बारिश होने पर राहत मिली। बारिश से मौसम में नमी आई। खलीलाबाद सड़क की पटरियों पर पानी लग गया। जिससे आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जुलाई माह के शुरू होने पर एक और दो तारीख को बारिश हुई थी। उसके बाद से बारिश बंद हो गई थी। तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे। लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। मौसम की तपिश से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
 

शुक्रवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और करीब आंधे घंटे तक तेज बारिश हुई। लोग बारिश का आनंद लेते रहे। बारिश होने के चलते खलीलाबाद शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा, समय जी स्थान, बैंक चौराहा, हास्पिटल चौराहा, जूनियर हाईस्कूल आदि जगहों पर पानी लग गया।

विज्ञापन


पानी लगने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। हालांकि बारिश होने से मौसम में नरमी आने से लोग खुश नजर आए और बाहर हवा का आनंद लिए। जय प्रकाश, विनोद यादव, सुनील मिश्र आदि का कहना था कि आधे घंटे बारिश होने से मौसम में नरमी आई है। हवा भी चल रही है। इससे राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें