फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी सड़क जाम की चेतावनी

Fri, 20 Jul 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं कहा कि पांच दिन से धरना दिया जा रहा है अब तक कोई भी अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं आया। अगर यही हाल रहा तो सड़क जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता पांच दिन से लगातार धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आया।

उन्होंने आंदोलन को उग्र करते हुए सड़क जाम की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सूखे को देखते हुए बिजली बिल माफ करने और जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही 60 साल से ऊपर के लोगों को पेंशन की उठाई।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष जगदीश राय ने कहा कि अवैध कब्जे की शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि छह अगस्त को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय पंचायत होगी। उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह शामिल होंगे।

इस दौरान संजय श्रीवास्तव, कृष्ण चंद चौधरी, सलाहुद्दीन, आत्मा तिवारी, विश्वनाथ प्रजापति, मनोज मिश्र, रविंद्र सिंह, मंजू गौड़, फूला देवी, कल्पना देवी, महंगू, हकीकुन्निशा, सुक्खू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें