फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने खुद की झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
fire on house
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बौरब्यास गांव में एक युवक ने शराब के नशे में शुक्रवार की शाम को खुद की झोपड़ी में आग लगा दिया। पत्नी ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। आग की घटना में झोपड़ी के साथ उसमें रखा सब सामान जल गया। बाद में पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बौरब्यास गांव की रहने वाली शीला का आरोप है कि उसका पति गोपाल चार बजे शराब पीकर घर लौटा। किसी बात को लेकर गुस्से में आकर अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दिया। जिससे झोपड़ी के अंदर रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। शराब का नशा इतना चढ़ा था कि वह अपनी पत्नी शीला को ही आग में धक्का देने लगा। पत्नी किसी तरह से जान बचाकर भागी और डायल 100 नंबर पर फोन कर पति के जरिए झोपड़ी में आग लगाने की सूचना दे दी। इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि महिला शीला ने अपने पति गोपाल पर शराब के नशे में झोपड़ी फूंक देने का आरोप मढ़ते हुए डायल 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई और आरोपी पति गोपाल को पकड़ कर थाने लाई है। यदि तहरीर मिली तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें