फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुखलिसपुर पुलिस चौकी के पास किशोरी को छोड़ कर भाग गए आरोपी
विज्ञापन

- मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरु की जांच पड़ताल
धनघटा। दो दिन पूर्व महुली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर बाइक से उठा ले गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किए। रात में ही मुखलिसपुर पुलिस चौकी के पास किशोरी को छोड़ कर आरोपी भाग गए। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली महिला का आरोप था कि प्रमोद और उमाकांत पता अज्ञात ने दस जून की रात आठ बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बाइक से उठा ले गए। रात भर दोनों आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। रात में ही दोनों आरोपी बेटी को मुखलिसपुर स्थित पुलिस चौकी के पास लाकर छोड़कर भाग गए। आरोप था कि आरोपियों ने बेटी को घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मार देने और नदी में फेंक देने की धमकी भी दी। पूछताछ में पुत्री ने यहीं आपबीती बताई तो परिवार के लोग सहम गए। मां ने सोमवार को महुली थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महुली पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ किशोरी को भगाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास भी शुरु कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगें।
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें