शिविर में 190 लोगों की जांच हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
प्रदेश के डीजीपी जावेद अहमद के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 190 पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों की जांच कराई गई। साथ ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई।
पुलिस लाइन में सुबह दस बजे से स्वास्थ्य शिविर की शुरूआत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. रतन लाल, डॉ. ओपी चतुर्वेदी, डॉ. नूरी खान ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों व पुलिस अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों के परिवार के लोगों के भी स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को दवाएं उपलब्ध कराई गई। आरआई खिचडू राम ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 103 पुरुष तथा 37 महिला पुलिस कर्मियों की जांच हुई। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के परिजनों के भी स्वास्थ्य की जांच कराई गई। सभी को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अब प्रत्येक दूसरे शनिवार को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर लगाने का मकसद यह है कि पुलिस कर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे।