फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 27 में  19 एटीएम बंद रहे

Wed, 28 Dec 2016 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
खलीलाबाद में आंध्रा बैंक का एटीएम बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 50वें दिन जिले में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। जिले के कुल 27 एटीएम हैं। इनमें से 26 अपग्रेड हो चुके हैं, लेकिन कैश की कमी से बुधवार को 19 एटीएम बंद रहे। अन्य बैंकों की अपेक्षा पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन


 खलीलाबाद में सभी बैंकों पर भुगतान हुआ। वहीं जबकि पीएनबी, यूको और आंध्रा बैंक का एटीएम बंद रहा। एक ओर नगर क्षेत्रों में 24 हजार रुपये तक भुगतान हो रहा है। दूसरी ओर एटीएम से लोगों को मात्र 2000 रुपये ही मिल पा रहे हैं। पीएनबी की खलीलाबाद स्थित शाखा के प्रबंधक राजेश पांडेय ने बताया कि उनके बैंक के कुल आठ एटीएम लगे हैं, सभी अपग्रेड हैं। मेंहदावल की शाखा से जुड़ा एटीएम में बैंक के जरिए पैसा डाला जाता है। जबकि शेष एटीएम में आउट सोर्सिंग के जरिए कैश पड़ता है। जहां दिक्कत है वहां आउटसोर्सिंग की वजह से है।

 बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, एसबीआई बेलहर कलां का एटीएम बंद रहा, जबकि एसबीआई की शाखा और पूर्वांचल बैंक की शाखा में भुगतान हुआ। पूर्वांचल बैंक बेलहर कलां पर मौजूद ग्राहक सुनील राय,सुग्रीव ,राम सूरत, हरिहार राय, नन्दू,पटवारी आदि नें बताया कि बैंक से महज दो-दो हजार का भुगतान किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक बेलहर शाखा पर मौजूद ग्राहक इमतियाज अहमद, संजय,सुरेश कुमार, एखलाक, सुराती देवी,शान्ति देवी,सरोज देवी आदि नें बताया कि बैंक शाखा पर ग्राहकों को निर्धारित 24000 रुपये प्रति सप्ताह भुगतान सीमा का एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। पूर्वांचल बैंक के प्रबंधक नुरूलहोदा ने बताया कि कैश की उपलब्धता के अनुसार लोगों को भुगतान दिया जा रहा है। जबकि एसबीआई के प्रबंधक वीपी त्रिपाठी ने बताया कि कैश की कमी से एटीएम बंद है। जबकि शाखा से ग्राहकों को भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 पूर्वांचल बैंक बेलहर कलां, भिटवा, मठियापार, तथा लोहरौली शाखा पर भारी भीड़ लगी रही। स्टेट बैंक की खलीलाबाद स्थित मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक के कुल नौ एटीएम है। जिसमें से मुख्य शाखा का एक एटीएम अपग्रेड नहीं है और सभी अपग्रेड है। कैश कमी से भी कुछ एटीएम बंद हैं। धनघटा  प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नाथनगर में एसबीआई, पीएनबी और महुली में एसबीआई, सिक्टहा में पीएनबी का एटीएम बंद रहा। जबकि पूर्वांचल ग्रामीण बैंक नाथनगर में कैश की किल्लत के कारण बुधवार को लोगों को भुगतान नहीं दिया जा सका। ग्राम कठैचा निवासी राजेश ने बताया कि बैंक पर अपने खाते से पांच हजार रुपये लेने आए थे, लेकिन बैंक मैनेजर ने कैश न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। कैश की किल्लत के कारण बैंक में उपभोक्ता नहीं थे।

  सहायक प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को बैंक में चार लाख रुपये आया था। जिसमें तीन लाख उसी दिन बांट दिया गया। अब मात्र एक लाख रुपये, जो दो हजार के नोट की शक्ल में उपलब्ध है। फुटकर न होने के कारण दो हजार कैश लेने वालों को ही दिया जा रहा है। अन्य लोगों को कैश वितरित नहीं किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक नाथनगर में लोगों को अधिकतम 10 हजार रुपये दिये जाने का नियम बनाया गया है। शाखा प्रबंधक रोहित राव ने बताया कि कैश की कमी के कारण औसतन दस हजार का ही भुगतान दिया जा रहा है।  इमरजेंसी में अधिकतम 24 हजार का भुगतान हो सकता है। पंजाब नेशनल बैंक नाथनगर में चार से पांच हजार रुपये, जबकि एसबीआई महुली में भी पांच हजार से दस हजार तक का ही भुगतान दिया जा रहा है। 

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई और पीएनबी की शाखा धनघटा पर भीड़ तो न के बराबर रही, लेकिन किसी भी ग्राहक को बैंकों द्वारा पांच हजार से अधिक का भुगतान नही किया गया। एसबीआई और पीएनबी धनघटा पर लगे एटीएम नोट बंदी के बाद से अब तक बंद हैं। वही पूर्वांचल बैंक की शाखा पौली, शनिचरा बाजार , धनघटा, हैंसर, टाडा और चपरापूर्वी पर नोट बंदी के 50 वे दिन भी लंबी लाइन लगी रही है। एसबीआई धनघटा के प्रबंधक डी एस त्रिपाठी का कहना है कि अभी उतना धन शाखा को नहीं मिल पा रहा है कि एटीएम में डाला जा सके। दूसरी तरफ पूर्वांचल बैंक की शाखा पौली पर कैश के भुगतान को लेकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों में झड़प भी हुई। लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां में स्थित एसबीआई और पीएनबी का एटीएम बंद था। दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधक ने कैश की कमी से एटीएम बंद होने की जानकारी दी। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार सिंडीकेट का एटीएम बंद था।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में छह एटीएम है। जिसमें एसबीआई, सेंट्रल बैंक का एटीएम कैश की कमी से बंद था। दो बजे के बाद पीएनबी का एटीएम भी बंद हो गया था। 

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार सांथा यूनियन बैंक का एटीएम, सेंट्रल बैंक का एटीएम और एसबीआई का एटीएम बंद रहा। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार आंध्रा और एसबीआई का बखिरा कसबे में स्थित दोनों एटीएम बंद रहा। खलीलाबाद स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के प्रबंधक विश्वजीत राय ने बताया कि जिले में चार एटीएम है और सभी अपग्रेड है। कैश की कमी से कभी- कभी एक दो एटीएम बंद हैं। लीड बैंक मैनेजर केजी तिवारी ने बताया कि जिले में 27 एटीएम है और सिर्फ मुख्य शाखा एसबीआई का एक एटीएम अपग्रेड नहीं है।

कैश की कमी से ग्रामीणांचल में अधिकांश एटीएम बंद रहे है। लगभग जिले में कैश खत्म हो गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में पांच करोड़ और मिलेगा। लगातार आरबीआई से कैश की मांग की जा रही है। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंध वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को बैंकों को कोई कैश नहीं भेजा गया। मंगलवार को वितरित कैश और बुधवार को जमा हुई रकम से लोगों को भुगतान किया गया। बृहस्पतिवार के लिए अभी तक कैश नहीं मिला है। ऐसे भुगतान होने की संभावना कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें