फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीएसए के खिलाफ फिर हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के करीब आठ वर्ष पुराने एक वित्तीय गड़बड़ी के मामले की दुबारा जांच शुरू हो गई है। बुधवार को परियोजना कार्यालय लखनऊ से आए अफसरों ने वर्तमान बीएसए से इस प्रकरण की जानकारी ली। इस प्रकरण में एक बार पहले भी जांच हो चुकी है।
बीएसए कार्यालय सूत्रों के अनुसार वर्ष 2009 में यहां बीएसए रहे रामशंकर के कार्यकाल में सर्व शिक्षा अभियान के धन से कुछ खरीदारी का भुगतान सिद्घार्थनगर जिले की एक फर्म को किया गया था। इसकी शासन स्तर पर शिकायत हुई तो प्रकरण की जांच कराई गई थी। अब एक बार फिर इस प्रकरण की जांच शुरू हुई है। बुधवार को परियोजना कार्यालय लखनऊ से एक टीम जांच के लिए बीएसए कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने जांच के लिए जो जरूरी जानकारी मांगी थी वह उपलब्ध करा दी गई है। प्रकरण की पहले भी जांच हो चुकी है और उसमें रिपोर्ट भी दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें