एएसपी से मिले व्यापारी, जानमाल की सुरक्षा की लगाई गुहार
बरदहिया बाजार के व्यापारियों को धमकी देने का मामला
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार बरदहिया बाजार के व्यापारियों के साथ एएसपी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने व्यापारियों को फोन पर जान माल की धमकी दे रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरी एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी एवं बरदहिया बाजार के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एएसपी से मिला। प्रांतीय उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरी एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहां कि व्यापारियों को आए दिन लोग धमकी दे रहे है। जो कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ भूमाफिया हैं जो व्यापारियों पर नजर गड़ाए हुए हैं एवं उनको मानसिक हरासमेंट कर रहे हैं। कहा कि फोन पर कुछ भूमाफिया जानमाल की धमकी दे रहे हैं। जिसको लेकर इसके पहले भी सीओ सदर खलीलाबाद रमेश कुमार से व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल मिला भी था। एएसपी असित श्रीवास्तव ने ब्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा में पुलिस निगरानी कर रही है। धमकी देने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान शिवशंकर जायसवाल, विरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राधा विनोद सिंह, विनोद जायसवाल, अमृतलाल गुप्ता, अब्दुल कादिर, जय प्रकाश अग्रहरि, रशीद अहमद, दीनानाथ कासौधन, आकाश कसौधन, संतोष पांडेय, अशोक कुमार, शिवशंकर जायसवाल, रामेश्वर सिंह, विष्णु प्रसाद, अरुण कुमार शुक्ला, सुनील कुमार अग्रहरि, धीरज कुमार गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।