फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर मिलने के वायदे के साथ मगहर महोत्सव सम्पन्न
विज्ञापन

सात दिनों तक अलग-अलग रंगों में रंगा रहा महोत्सव
सांसद, मंडलायुक्त व डीएम ने संयुक्त रूप से किया समापन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। सात दिनों तक चला मगहर महोत्सव अगले वर्ष इसी जगह फिर मिलने के वायदे के साथ शुक्रवार की शाम को संपन्न हो गया। अलग-अलग रंगों से सजे महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अफसरों ने आयोजन समिति व मेला में आए दुकानदारों, कलाकारों व आम लोगों का धन्यवाद दिया। साथ ही संत कबीर के विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए रास्तों पर चलने की आवश्यकता जताई।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब हम सभी लोग संत कबीर के विचारों को जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने महोत्सव का पुन: आयोजन शुरू होने पर खुशी जाहिर की। यह ऐसा मंच जहां से स्थानीय प्रतिभाओं को भी उभरने व सीखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि इस महोत्सव ने अधिकारियों व आम लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाया है। संत कबीर ने मानवता का संदेश देने के साथ कौशल विकास का भी संदेश दिया था। ‘साहेब से सब होत है’ का स्मरण करते हुए सांसद ने कहा कि अब तक 58 हजार लोग कबीर साहेब के बारे में शोध कर चुके हैं। डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने सफल आयोजन के लिए अफसरों, व्यापारियों व आम लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को महंत विचार दास, सीडीओ हाकिम सिंह, एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम सदर एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन का डॉ. अनिता सहगल ने किया।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
मगहर। महोत्सव के समापन अवसर पर वेदप्रकाश चौबे, हाजी नासिर अली खान, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र सिंह, रामशंकर यादव, जिया अंसारी, श्यामकर्ण, प्रदीप कन्नौजिया, डॉ. हरिशरण शास्त्री, पवन श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्त, डॉ. रामानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें