समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादी को मिला न्याय
फोटो
तहसीलदार मेंहदावल ने पट्टेदार को कब्जा दिलाया
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी ने शनिवार को समाधान दिवसपर गौरी राई निवासी गरीब पट्टेदार को पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलवाया। पट्टेदार काफी दिनों से अधिकारियों के पास कब्जा दिलवाने की गुहार लगा रहा था। वह शनिवार को समाधान दिवस पर धर्मसिंहवा थाने पर फरियाद लेकर पहुंचा था।
धर्मसिहवा थाना अंतर्गत गौरीराई गांव के रामबचन को गांव में 154 नंबर के नवीन परती में छह एयर का आवासीय पट्टा हुआ था। इस पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा एडीएम न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए रामबचन अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा था। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंची तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी के सामने रामबचन ने न्याय की गुहार लगाई और कब्जा दिलवाले की मांग की। तहसीलदार ने तुरंत राजस्व कर्मियों व प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ टीम गठित कर खुद मौके पर जाकर पैमाइश कराकर पट्टेदार रामबचन को कब्जा दिलवाया।