संतकबीरनगर। शहर के मोतीनगर मोहल्ले में एक खाली मकान में घुस कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। घर वापस लौटने पर पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सभी दंग रह गए। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोतीनगर के रहने वाले अजमेर खान पुत्र अलीम खां ने बताया कि वह परिवार समेत 11 नवबंर को अजमेर शरीफ चले गए थे। घर में ताला बंद था। 20 नवबंर की रात घर पर परिवार के साथ लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंच कर देखा तो घर के अंदर रखा सामान तितर- बितर था। छानबीन किया तो आलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठी, सोने की चेन,तीन जोड़ी चांदी का पायल व 20000 रुपये नकदी गायब थी। इसके अलावा गैंस सिलेंडर व कीमती कपड़े भी गायब थे। उसके घर में अज्ञात चोरों ने घुस कर करीब ढाई लाख कीमत का सामान उठा ले गए। उसने डायल 100 नंबर पर भी सूचना दिया तो पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। आगे बताया कि गुरुवार को पुलिस को तहरीर दे दिया है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। उसके बाद मामले का पर्दाफाश भी होगा।