फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में संतकबीरनगर बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज के परिसर में मंगलवार को मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की कुश्ती प्रतियोगिता में संतकबीरनगर प्रथम, बस्ती द्वितीय तथा सिद्धार्थनगर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

आयोजक प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेेश सिंह ने बताया कि कुश्ती फाइनल में सीनियर वर्ग में 42 किलो ग्राम भार में राहुल संतकबीरनगर प्रथम, 46 किलो ग्राम भार वर्ग में गिरीश चंद संतकबीरनगर प्रथम, अनिल कुमार बस्ती द्वितीय स्थान पर रहे। 50 किलो ग्राम भार में रामदयाल संतकबीरनगर प्रथम, विनय चौरसिया बस्ती द्वितीय रहे। 55 किलो ग्राम भार इंद्रजीत संतकबीरनगर प्रथम, आकाश बस्ती द्वितीय रहे। 60 किलो ग्राम भार वर्ग में पप्पू संतकबीरनगर प्रथम, सौरभ बस्ती द्वितीय रहे। 66 किलो ग्राम भार में नकुल संतकबीरनगर प्रथम, प्रदीप बस्ती द्वितीय स्थान पर रहे। 74 किलो ग्राम भार वर्ग में संदीप संतकबीरनगर प्रथम, सूरज बस्ती द्वितीय रहे। सब जूनियर फाइनल 38 किलो ग्राम भार में विश्वजीत संतकबीरनगर प्रथम रहे। मुख्य अतिथि जिला कोषाधिकारी जगनारायण झा और महंत विचार दास ने प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में जोखू प्रसाद, मोलई प्रसाद, सुधीर कुमार, राष्ट्रीय पहलवान महेंद्र यादव, कन्हैया लाल, मौलेंदु पांडेय, अनिल चौधरी, दिवाकर उपाध्याय रहे। इस मौके पर हरिशरण शास्त्री, महेंद्र यादव, अरुण, रमेश यादव, राजेश चंद, रामकुमार मौर्य, नागेंद्र श्रीवास्तव, जेपी सिंह, रामशंकर यादव, प्रमोद गुप्ता, अजय गौतम, संतोष कुमार, वीरेंद्र यादव, अरुण कुमार भारती, बृजलाल, मोहम्मद्दीन, महेश्वर सिंह, संपूर्णानंद त्रिपाठी, गौरव यादव, भोलू सिंह, नगेंद्र पासवान, रमाकांत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें