फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री ने खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलमंत्री ने किया खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग का शिलान्यास
विज्ञापन

दो भारत रत्नों को समर्पित है यह रेल लाइन : पीयूष गोयल
कोंकण रेलवे के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रेल लाइन : मनोज सिन्हा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल के मैदान में रेल मंत्री पीयूष गोयल व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बटन दबाकर खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग का शिलान्यास किया। पांच जनपदों संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच को जोड़ने वाली इस रेल परियोजना पर करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्य अतिथि पीयूष गोयल ने कहा कि यह रेल लाइन दो महान व्यक्तित्व व भारत रत्न से सम्मानित विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और समाजसेवी नानाजी देशमुख को समर्पित है।
करीब एक घंटे देर से शुरू हुए कार्यक्रम में रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का निर्देश था कि देश के सर्वाधिक पिछड़े जनपदों में शामिल सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच को रेल मार्ग से जोड़ा जाना है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व जनसंघ के संस्थापक सदस्य नानाजी देखमुख के कर्म क्षेत्र में विकास कार्य तेज करने के लिए यह रेल लाइन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि यहां डबल इंजन से विकास कार्य में तेजी आई है। प्रदेश सरकार ने एक करोड़ घरों में बिजली पहुंचाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। मंत्री ने कहा कि इस धरती से ही संत कबीर ने भाईचारा व सद्भाव का संदेश दिया था और भाजपा की सरकार भी सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम को संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी, डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, सांसद कीर्तिवर्द्धन सिंह, सांसद ददन मिश्र, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


सहजनवां तक बढ़ेगी इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन : सिन्हा
रेल व दूरसंचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि कोंकण रेलवे के बाद देश में अब तक की यह सबसे बड़ी नई रेल लाइन परियोजना है। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने के साथ ही नेपाल को भी भारत से जोड़ेगी। इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन की चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि इसे सहजनवां तक बढ़ाया जाएगा और जल्दी ही इसकी भी घोषणा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें