फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुतला जलाया, बाइक रैली निकाल जताया आक्रोश
विज्ञापन

आतंकवादियों और पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलवामा में शहीद हुए जवानों का श्रद्घांजलि देने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। जगह-जगह पाकिस्तान पीएम का पुतला जलाया गया। रैली निकाली और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहे पर युवा वर्ग की टोली ने कैंडल मार्च निकाल पाकिस्तान के विरोध में नारेेबाजी की। युवाओं ने आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रोहित पाटेल, विजय कांत पांडेय, उपेंद्र यादव, प्रमोद मौर्य, आदर्श जायसवाल, हरिप्रीत सिंह, अंशुुमान सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कांटे के केनैना कुर्थिया चौराहे पर अपना दल के जिला मीडिया सचिव डॉ. पीसी पटेल के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। यहां पर जिलाध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया, श्यामसुंदर चौधरी, दिलीप पटेल, जगदीश पटेल, राम सुरेश, रामप्रीत मौर्य, अजय प्रकाश चौधरी, बबलू, हरिकेश दुबे, सुरेंद्र शुक्ल, राजदेव मौर्य, सुभाष चौधरी, बेचू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाक पीएम का पुतला जलाकर युवाओं ने जताया विरोध
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा वार्ड के लोगों ने जुलूस निकाल कर करमैनी टैक्सी स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस दौरान शिव प्रताप सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा, मनीष सिंह, कुबेर विश्वकर्मा, सत्यम, प्रभात, अनिल कुमार आदि मौजूद रहें। इसी तरह से ढोढ़ चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला जलाया गया। ग्राम प्रधान थरौली दीपनरायन विश्वकर्मा, घूरापाली के प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार निषाद, बेलौली के बसंत तिवारी, कुसौनां कलां के अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे। नंदौर प्रतिनिधि के अनुसार छितरापार, सुकरौली होते हुए भिटवा चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद भिटवा चौराहे पर ही पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान गुड्डू सिद्दीकी, सोयब सिद्दीकी, संदीप यादव, बेलाल अहमद, प्रमोद यादव, जहीर अहमद, शहबाज सिद्दकी, श्रीराम, इसरार, मो. खालिद, घनश्याम समेत कई मौजूद रहे। पेट्रोलियम ट्रेड एसोसिएशन मेंहदावल में दो मिनट का मौन श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस दौरान जयकृष्ण कांदू, मनोज सोनकर, आशीष गुप्त, हेमंत गुप्ता, हरिशंकर शुक्ल, मुन्ना मिश्र, शिवनाथ बारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


रैली निकाल शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
रोसया बाजार। गोविंदगंज और महेश्वरपुर रीठा में एक शोकसभा का शहीद जवानों का श्रद्घांजलि दी गई। इसी तरह से पौली, रामपुर, दुलहापार, रोसयाबाजार में शोक सभा हुई। इस मौके पर मनोज यादव, जोखू यादव, बब्लू, सुभाष, विजय, दीपक, घनश्याम, बाबूलाल, कन्हैया लाल, जगरनाथ, गंगाराम, रविप्रकाश, विवेक सिंह, सोनू तिवारी, कपिल, ध्रुव चंद चौधरी आदि मौजूद रहे। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बघौली क्षेत्र के ढोढ़या स्थित उर्मिला पब्लिक एकेडमी के बच्चों ने रैली निकाली और दो मिनट मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी। कानापार, सझौली, लेडुआ महुआ, बखिरा, अमरडोभा में रैली निकाली। इस दौरान संदीप पाठक, लाला पाठक, पूनम पाठक, रोशन शाहजहां, रंजना, अनीता, मंजू, सीमा, उपमा, नीलम, सतीश चंद्र, गिरिजेश, रामआशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें