फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के बागी विधायक को भाजपा ने दिया आलीशान बंगला : जफर
विज्ञापन

फोटो
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर अमीन डक्कू का मंगलवार को गोरखपुर जाते समय कार्यकर्ताओं ने सरैया बाईपास पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के बागी विधायक को भाजपा ने लखनऊ में आलीशान बंगला दिया और जेड श्रेणी सुरक्षा दी। जबकि भाजपा के खिलाफ बोलने वाले तीन सांसदों को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आई है। भाजपा के ताकतवर मंत्री नितिन गडकरी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि 2014 में अगर पार्टी झूठ का सहारा नहीं लेती तो सरकार नहीं बनती। अब फिर चुनाव आ गया है। ऐसे में भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। प्रदेश की योगी सरकार में आम जनमानस परेशान है। गोरखपुर शहर को एक व्यवसायी के हाथों गिरवी रख दिया गया है। वह चौराहों को छोटा-बड़ा कर अपना नाम दे रहे हैं। यूपी में भाजपा की डेढ़ साल की सरकार में सबसे अधिक पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की है। यह सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा 40 दलों को मिलाकर केंद्र में सरकार चला रही है। ऐसे में यूपी में बसपा और सपा का गठजोड़ देख भाजपा के लोग परेशान हैं। स्वागत करने वालो में सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव, लोरिक यादव, रमेश यादव, सुबोध यादव, जावेद खान, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें