फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के निर्माण का बजट हुआ रिवाइज

विज्ञापन
jail
विज्ञापन

विज्ञापन


संतकबीरनगर। नई बन रही संतकबीरनगर की जिला जेल का बजट रिवाइज कर दिया गया है। अब इसके निर्माण पर एक अरब 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि पहले 85 करोड़ 75 लाख का बजट स्वीकृत था। 850 कैदियों की क्षमता वाली इस जेल की ऊंची व मोटी दीवारों के साथ ही फर्श भी इतनी मजबूत होगी कि कैदी भागने की सोच भी नहीं पाएंगे। 13 सेंटीमीटर आरसीसी ढलाई वाली फर्श में अपराधी सुरंग नहीं बना पाएंगे। जेल की मोटी फर्श हल्का धमाका भी बर्दाश्त कर लेगी।
वर्ष 1997 में जिला बने संतकबीरनगर में जिला कारागार के लिए वर्ष 2015 में 85 करोड़ 75 लाख 65 हजार रूपये स्वीकृत हुआ था। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को इसे 2017 तक पूर्ण करना था। परंतु जमीन की तलाश व बजट की कमी से कार्य की रफ्तार सुस्त रही। इधर जेलों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों तथा निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बजट रिवाइज करने के लिए पत्र भेजा गया। बैरक, पाकशाला, किंचन, कर्मियों के आवास आदि का कार्य चल रहा है। शासन ने बजट को पुनरीक्षित करते हुए एक अरब 23 करोड़ रूपये के नए स्टीमेट को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे राजकीय निर्माण निगम के जेई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सबसे नई इस जेल को बेहद मजबूत बनाया जा रहा है। इस जेल में छत के अलावा फर्श पर भी आरसीसी ढलाई होगी। 42 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे इस जेल की दीवारें 34 सेंटीमटर मोटी होंगी। इसके अलावा 13 सेंटीमीटर मोटी फर्श बनेगी। इस पर अलग से फिनिशिंग का कार्य होगा। फर्श की ढलाई में छत वाले मानक ही रखे जाएंगे। इसके चलते फर्श इतनी मजबूत होगी कि इसे काटकर सुरंग बनाना संभव नहीं होगा। इसके अलावा जेल की दीवारों की मोटाई भी
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लेअर के अंदर होगा हाई सिक्योरिटी बैरक
जिला जेल में बन रहा हाईस्क्योरिटी बैरक पांच लेअर के अंदर होगा। परिसर की बाहरी बाउंड्री के अंदर मेन बाउंड्री होगी। इसके अंदर सामान्य कैदियों का बैरक होगा। चारों तरफ से बीच में हाईस्क्योरिटी बैरक होगा। बाहरी दीवार करीब 22 फुट ऊंची होगी। हर बैरक के चारों तरफ भी दीवार बन रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें