फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण शुरू होने पर ही खत्म होगा आंदोलन

Thu, 23 Aug 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
असनहरा घाट पर पक्का पुल बनवाने की मांग को लेकर 23वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कठिनइया नदी के असनहरा घाट पर पक्का पुल बनवाने की मांग को लेकर 23वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारी सड़क व पुल निर्माण शुरू हुए बिना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि अफसरों की मनमानी के चलते ही अब तक पुल व सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब जब तक निर्माण शुरू नहीं होगा, आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।

आठ सितम्बर तक मांग पूरी नहीं होती है तो नौ सितंबर को रेल मार्ग व हाइवे जाम किया जाएगा। इस दौरान सरोजा राजभर, रामसुमिरन राजभर, यशवंत उर्फ सिंटू चौधरी, रामकेश, राममिलन, देवीशरण गौंड, मेवाती, मन्नी देवी, अनारा देवी, सोनमती, कर्मावती, भानमती, मुनिराम, बुधिराम चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें