फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास पुल के लिए गांव वालों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे/मनियरा। कोतवाली क्षेत्र के चकिया गांव के पास रेलवे लाइन पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर रविवार को गांव वालों ने ट्रैक के निकट प्रदर्शन कर धरना दिया। रेलवे लाइन जाम होने की आशंका में पहले से ही जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही। गांव वालों ने प्रधानमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन

चकिया गांव के पूर्व प्रधान रामउजागिर चौधरी, प्रधान ब्रह्मदीन चौधरी, भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में आसपास के गांवों के लोग रविवार को पूर्वाह्न नौ बजे से ही चकिया गांव के रेलवे ट्रैक के पास जुटने शुरू हो गए। करीब दस बजे से गांव वालों ने चकिया रेलवे ट्रैक के पास अंडर पास बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि चकिया गांव के पास से गुजरती रेल लाइन से होकर नचनी, सगरवा, चकिया, लहुरादेवा, पैलीखास, कुसमैनी, गरथवलिया, मल्लाह पुरवा आदि गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। अंडर पास नहीं होने से छोटे बच्चे जान जोखिम में डाल कर स्कूल जाते हैं। ट्रैक के दोनों तरफ खेती है। पंपिंग सेट, ट्रैक्टर ट्राली, डनलप आदि ले जाने का कोई रास्ता नहीं है। ट्रैक पार करते दौरान हादसे में कई लोग जान गवां चुके है। भुजैनी से खम्हरिया होते बड़े वाहन को आठ किलोमीटर की दूरी तय कर यहां आना पड़ता है। जबकि चकिया गांव हाईवे कांटे से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में चकिया गांव के लोगों ने अंडर पास की मांग को लेकर बहिष्कार कर दिया था। सिर्फ एक वोट की पड़ा था। जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में भी गांव के लोगों ने तीन घंटे तक बहिष्कार किया था, लेकिन बाद में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे और अधिकारियों के मनाने पर मतदान किया था। गांव वालों ने कहा कि यहां अंडर पास बनाया जाना बहुत जरूरी है। सुरक्षा के मद्देनजर जीरआरपी चौकी इंचार्ज आरके राजभर, आरपीएफ चौकी इंचार्ज आरके त्रिपाठी, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह, कांटे चौकी इंचार्ज भीम यादव, जीआरपी थाना बस्ती के प्रभारी रामकृष्ण मिश्र भी मुस्तैद रहे। एसडीएम उमेशचंद्र निगम ने बताया कि भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र के लेटर पैड पर गांव वालों ने चकिया के पास अंडर पास बनाने के लिए प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया है। डीएम के माध्यम से गांव वालों का मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया जाएगा। इस दौरान बाबूराम चौधरी, रामबहोर, लाल बिहारी, गंगाराम, प्रदीप, राजकुमार, कन्हैयालाल, रामकरन, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें