फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1709 मरीजों ने कराया इलाज

Sun, 02 Feb 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार पर स्वास्थ्य मेले में मरिजों की जांच करते डाक्टर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्राें पर रविवार को जन आरोग्य मेला लगा। जिसमे कुल 1709 मरीजों ने इलाज कराया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि कांशीराम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, बखिरा, चुरेब, रोसया, दानोकुईया, देवकली, हरैया, दुधारा समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। जिसमे 681 पुरूष, 795 महिला और 233 मरीजों ने इलाज कराया। कुल 1709 मरीज आए थे। जिनका इलाज कर दवा दी गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार पर आयोजित जन आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही है। शिविर में सबसे ज्यादा बुखार, दांत दर्द, खांसी, उल्टी दस्त, बीपी के मरीज शामिल रहे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में बीपी और शुगर से पीड़ित मरीज भी आए थे। जिनके ब्लड की जांच कर दवा दी गई। जांच कराने आए रामसुमेर, भागीरथ, आरती आदि ने बताया कि तीन दिन से खांसी आ रही है। लेकिन यह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। उसी को दिखाने आए थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 55 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इसके साथ ही कुछ मरीजों के ब्लड की जांच भी हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. रेनू निगम, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्या सागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें