फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
हाइवे स्थित धर्मकांटा के निकट पार्किंग की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद के हाइवे स्थित बने पार्किंग में रविवार की देर रात खड़ी ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग में ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने बताया कि बीती देर रात हाइवे स्थित धर्मकांटा के निकट पार्किंग में खड़ी एक ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने से ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई और किसी तरह आग को बुझाया गया। जब तक आग बुझती तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। ट्रक स्वामी नरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र राम उग्रह शर्मा निवासी ग्राम पकड़डीहा थाना बखिरा ट्रक के बाहर सो रहे थे। जबकि चालक गाड़ी में फैन चलाकर सो रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें