फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिट्टी-बालू गिराकर कर लिया कब्जा

Sun, 31 Mar 2019 10:51 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
नेदूला से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर रखा मोरंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज पछुआ हवा चलने लगी है। इससे आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण प्रमुख मार्गों पर सड़क के किनारे भवन निर्माण सामग्री बेंचने वाले दुकानदारों ने गिट्टी, बालू आदि रखकर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है, जो लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क के किनारे वर्तमान में जगह-जगह गिट्टी, बालू, मोरंग आदि रखकर कब्जा कर लिया है। यह स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग के नेदुला, कलेक्ट्रेट रोड, डीघा, बनियाबारी, गोरखल आदि जगह पर देखी जा सकती है। इन स्थानों के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सड़क के किनारे भवन निर्माण सामग्री रखकर बेची जा रही है। इस समय गर्मी बढ़ने के साथ तेज हवाएं चलने लगी हैं। जिससे बालू उड़ता है और वहां से गुजरने वाले लोगों की आंखों में पड़ रहा है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यही नहीं सड़क किनारे भवन सामग्री रखने के कारण साइड लेते समय वाहन फंस जा रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय हो रहा है। बिजली न रहने की दशा में अक्सर लोग भवन सामग्री देख नहीं पाते हैं और फिसल कर गिर जाते हैं। जाम की समस्या भी आए दिन होती है।
शहर के दिलीप कुमार ने कहा कि सड़क किनारे भवन सामग्री खासकर बालू रखा होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। अक्सर बालू उड़कर आंख में पड़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इस ओर ध्यान दें। विजय कुमार ने कहा कि सड़क किनारे भवन सामग्री रखकर बेचे जाने से समस्या खड़ी हो गई है। इससे आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह सड़क किनारे रखे गए भवन सामग्रियों को सड़क से दूर रखवाएं ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


नोटिस भेजकर होगी कार्रवाई- ईओ
ईओ बीना सिंह का कहना है कि नगर क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। जल्दी ही अभियान चलाकर फुटपाथ पर रखी सामग्री को हटवाया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें