फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सूबे की सरकार भले ही सभी को भरपूर बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 10 से 12 घंटे की ही आपूर्ति हो रही है, जबकि शहरी क्षेत्र में लोकल फाल्ट के चलते लोगों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

दो-तीन दिनों से जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि शहरी क्षेत्र में लोकल फाल्ट के चलते कई बार बिजली गुल हो रही है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को परेशान होकर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापारियों को उठानी पड़ रही है। शाम के समय बिजली कटौती के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं अन्य उपभोक्ता भी परेशान हैं। अघोषित कटौती के प्रति उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब है। बिजली आने और जाने का कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। सुबह सात बजे से पहले ही बिजली कट जा रही है और 11 बजे के बाद ही आती है। दिन में भी कई बार बिजली कटौती हो रही है। शाम के समय जब बिजली की जरूरत रहती है तो उस दौरान कटौती हो जाती है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह का कहना है कि शहर हो या गांव लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों से कहा गया है कि लोकल फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाए। इसके साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें