फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक डे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों-कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन

फोटो
काली पट्टी बांधकर किया कार्य
सरकार से किया पुरानी पेंशन बहाली की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने नववर्ष का पहला दिन काला दिवस के रूप में मनाया। अटेवा ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का विरोध करते हुए नववर्ष के पहले दिन को काला दिवस घोषित किया था। जनपद के कई माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

अटेवा के जिला संयोजक दिनेश कुमार चौहान ने बताया कि सरकार जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं कर देती तब तक समस्त शिक्षकों-कर्मचारियों का विरोध जारी रहेगा। नई पेंशन व्यवस्था का कोई मतलब नहीं है। इसमें शिक्षकों तथा कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं है। नई पेंशन योजना शेयर बाजार आधारित व्यवस्था है जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। इस दौरान अटेवा के जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल, सफाई कर्मचारी संघ के परमहंस गौतम, नवीन त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी, राजेश मौर्य, प्रभाष यादव, संजय सिंह, राजेश्वर यादव, आरिफ जमाल अंसारी, रेनू अग्रहरि, आशा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें